चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अमोडी डिग्री कॉलेज में आयोजित मुख्य मंत्री बहना उत्सव कार्यक्रम में बहनों ने बांधी राखी
इस दौरान उन्होंने महिलाओं को रक्षा बंधन की बधाई दी। कहा हमने 1.5 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल आदी ने उन्हें राखी बांधी। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कलखुडिया ने किया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष निर्मल महरा धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।