सुसनेर: एक्शन मोड में पुलिस कप्तान: सुसनेर व सोयत थाने का रियलिटी चेक करने अचानक पहुंचे एसपी, दिए सख्त निर्देश
सुसनेर और सोयत कलां क्षेत्र में कानून व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने अचानक मोर्चा संभाला। रविवार दोपहर 3 बजे एसपी सोनी ने दोनों थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, हवालात और अपराध रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष का जायजा लिया।