मुरार: मुरार जिला अस्पताल में मिली 4 दिन की नवजात, मंदिर के पास छोड़ गए परिजन; CCTV जांच में जुटी पुलिस
Morar, Gwalior | Jun 18, 2026 ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल में गुरुवार दोपहर 12 बजे सामने आई एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जच्चा खाना परिसर में बने मंदिर के पास करीब तीन से चार दिन की एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। मासूम के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को SNCU में भर्ती कराया गया।