बैरसिया: सूखी सेवनिया इलाके में खेत से मिला 17 वर्षीय नाबालिग का कंकाल
भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के एक खेत से 17 वर्षीय नाबालिग का कंकाल मिला है। कपड़े और चप्पलों से उसकी पहचान की गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। नंदनी कुशवाह पुत्री चेन सिंह कुशवाह ग्राम डोब बरखेड़ी की रहने वाली है। मृतका के भाई योगेश ने बताया कि बहन दसवीं कक्षा तक पढ़ी थी। करीब 43 दिन पहले बहन रहस्यमय हालातों में लापता हो गई थी।