बिंदकी: पनई इनायतपुर के समीप जनहित संकल्प पार्टी के कमांडर को सम्मानित किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश काकडे बोले- संघर्ष से होगा परिवर्तन
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनई इनायतपुर गांव के समीप कुंवरपुर रोड स्थित पाथा राइस मिल में सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे से जनहित संकल्प पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के 700 बूथ कमांडर तथा बूथ सह कमांडर को नियुक्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश काकडे ने कहा कि हक पाने के लिए लड़ना होगा।