चुरचु: लारा में फिर सक्रिय हुए चोर, दो घरों से लाखों के जेवरात उड़ाए
लारा में फिर सक्रिय हुए चोर, दो घरों से लाखों के जेवरात उड़ाए चुरचू थाना क्षेत्र के ग्राम लारा में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। पुनीत राम और उनके भाई सुनीत राम के घर से सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए गए, जबकि शिववचन कुमार के घर में चोरी का प्रयास लोगों के जाग जाने से विफल हो गया।