जहानाबाद: राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने किया नाम रौशन, गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
5 मई 2026 को यूनिक सोतों कान कराते एसोसिएशन इंडिया की टीम रांची के खेल गांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से जहानाबाद लौटी। आगमन पर खिलाड़ियों का जनता और अभिभावकों ने भव्य स्वागत किया। मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि कुणाल सिंह आर्या और आस्था कुमारी कश्यप ने स्वर्ण, माही कुमारी ने रजत तथा अर्पणा सिन्हा व आशीष कुमार ने कांस्य पदक जीता।