@ News Nation 81
बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र के ताड़ पुरवा(कतर्निया) में बाघ के हमले से सनसनी फ़ैल गई । 10 वर्षीय बालक राजा बाबू पुत्र कमल प्रसाद अपने घर के पास खेत में खेल रहा था । खेल के दौरान ही अचानक झाड़ियो से निकले बाघ ने बालक पर जानलेवा हमला कर दिया । लहूलुहान हालत में परिजनों ने बालक सीएचसी मोतीपूर पहुंचाया । बालक की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया । वर्तमान में घायल बच्चे का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच के इमरजेंसी में चल रहा है । इस घटना के बाद पूरे ताड़ पुरवा गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है । कतर्नियाघाट जंगल के करीब होने के कारण यहाँ अक्सर जंगली जानवरो का खतरा रहता है ।