इकौना: चिचड़ी गांव के पास से दो अभियुक्त गिरफ्तार, 04 लाख 50,000 रूपये कीमत की चोरी हुई 41 पाइप बरामद, ट्रैक्टर ट्राली भी सीज
गिलौला पुलिस ने चोरी करने के दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 04 लाख 50,000 रूपये कीमत की 41 पाइप को चोरी कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी हुई 4 लाख 50 हजार रुपए की 41 पाइप को भी बरामद कर लिया है।वहीं ट्रैक्टर ट्राली को सीज करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।