बिलग्राम: गढ़ी रसुलपुर में अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल, बीजेपी जनता को गुमराह कर रही
Bilgram, Hardoi | Apr 30, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर में शिल्पी हत्याकांड पर परिजनों से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिर्जापुर और वाराणसी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को पुलिस और न्याय व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहता है तो ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं।