ब्यौहारी: ब्यौहारी युवा कांग्रेस द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ़ किया गया सत्याग्रह आंदोलन,सौपा जिला प्रशासन को ज्ञापन
ब्यौहारी में लगातार बिजली विभाग के लापरवाही से आम जन और किसान परेशान हैं, अघोषित बिजली कटौती कि जा रही है , जले हुए ट्रांसफॉर्मर नही बदले गए , नए मीटर कनेक्शन के लिए ज्यादा पैसे भी मांगे जाते हैं , इन कई सारी बातों को लेकर युवा कांग्रेस ने सत्याग्रह आंदोलन कर नगर में रैली निकालते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा है।