ब्यौहारी: तिखवा गांव में समधी की हत्या पर तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला
पपौंध थाना क्षेत्र के तिखवा गांव में समधी की हत्या मामले में आरोपी समधी एवम उसकी पत्नि व पुत्र पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने सोमवार की सुबह बताया की हिस्सा बंटवारे की बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें तलवार से हमला कर समधी की हत्या कर दी गई है, बहु गंभीर घायल है।