ब्यौहारी: तिखवा गांव में समधी हत्या कांड मामले में जांच करने घटना स्थल पर पहुंचे एसपी कुमार प्रतीक
पपौंध के तिखवा गांव में समधी हत्या कांड मामले में एसपी कुमार प्रतीक पहुंचे घटना स्थल, हिस्सा बंटवारे की बात को लेकर समधी ने अपने ही समधी की हत्या कर दी थीं, सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक घटनास्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया, इस दौरान उनके साथ थाना प्रभारी पपौंध एमएल वर्मा भी साथ रहे। एसपी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार है।