ब्यौहारी: अनहरा गांव में घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान किया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
देवलौंद थाना क्षेत्र के अनहरा गांव में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की वारदात हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर, मंगलवार की सुबह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अनहरा गांव में घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपए लेकर चोर फरार हो गए हैं,पुलिस ने राज नारायण तिवारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।