भोरे: बैकुंठपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार
भोरे थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक काले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। जिसकी कुल मात्रा 354.20 लीटर बताई जा रही है। रविवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस के अनुसार अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।