सहावर: इतवारपुर रोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पूरा मामला सहावर कोतवाली क्षेत्र के इतवारपुर रोड़ का है। जहां आम के पेड़ पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। राह से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चौपाया के रहने वाले 34 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र हरी के रूप में हुई।