छतरपुर: काबर में पैसे निकालने का उलहाना देने पर व्यक्ति से मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम काबर के रहने वाले गौरीशंकर यादव के द्वारा जब गांव के जुगल किशोर यादव को उनकी बेटी के द्वारा घर के अंदर से पैसे निकालने का उलहाना दिया गया तो जुगल किशोर यादव ने पत्थर से उन पर हमला कर दिया,जिसमें व्यक्ति घायल हुआ,घायल को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और घायल ने आज 19 अप्रैल शाम 4:00 बजे जानकारी दी है।