चंदवा प्रखंड के पेंशनधारियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे नॉन डीबीटी लाभुकों को डीबीटी प्रणाली से जोड़ने का निर्देश सभी पंचायत सचिवों और मुखियाओं को जारी किया है।सामाजिक सुरक्षा कोषांग लातेहार के पत्र के आलोक में यह कारवाई शीघ्र करने को कहा गया है।