धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। लगातार तीसरे दिन बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुधवार को यह अभियान धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय से शुरू हुआ, गुरुवार को भवानीपुर नगर पंचायत मुख्यालय में जारी रहा और शुक्रवार को तीसरे दिन बिरौली बाजार क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।