इस्लामनगर अलीगंज: प्लस टू हाई स्कूल कैयार में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
अलीगंज प्रखंड के प्लस टू हाईस्कूल कैयार में युवा विकास मंच के सौजन्य से मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रफुल्ल मांझी ने किया। मंच के सदस्यों ने बताया कि मैट्रिक में 476 अंक लाने वाले सोनू कुमार को 5 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।