रजौली: सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल
Rajauli, Nawada | Apr 15, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत पटना-रांची एनएच-20 के सेक्टर ए के पास बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हरदिया की ओर से आ रहे बाइक सवार को रजौली की ओर से तेज रफ्तार मारुति आल्टो ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी 5 बजे प्राप्त।