नौगढ़: भैंसौड़ा गांव में खेत में घास काट रही महिला को सांप ने डसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
नौगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसौड़ा गांव में आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे खेत में घास काट रही 40 वर्षीय सलीमून को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी नौगढ़ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सत्य ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।