अमानगंज: अमानगंज में 'एक थाली एक थैला' अभियान का शुभारंभ, प्लास्टिक मुक्त भारत कुंभ की अनूठी पहल
Amanganj, Panna | Nov 18, 2024 जनवरी 2025 में प्रयागराज में होने वाले भव्य महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है इस ऐतिहासिक महापर्व में देश-विदेश से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने का अनुमान है जिससे 45 दिनों के इस मेले में लगभग 40000 टन कचरे के उत्सर्जन की संभावना है इसी चुनौती को देखते हुए महाकुंभ को हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक अनूठी पहल की जा रही है