लालगंज: गोड़वा गांव से दूर राशन दुकान बनाने पर ग्रामीण भड़के, एसडीएम आवास का किया घेराव
मंगलवार दोपहर एक बजे लालगंज तहसील क्षेत्र के गोडवा ग्रामसभा में प्रस्तावित सरकारी खाद्यान्न मॉडल शॉप के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान का निर्माण गांव से दूर नदी किनारे कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को राशन लेने में परेशानी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विरोध जताया,लेकिन कोटेदार और ग्र