नदबई: नदबई में पेट्रोल 108.69 और डीजल 93.92 रुपये प्रति लीटर हुआ, फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आमजन को महंगाई का एक और झटका दिया है। खास बात यह है कि पिछले पांच दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी और अब दोबारा कीमतें बढ़ने से वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है।