उज्जैन शहर: महिला मित्र का जन्मदिन मनाने रीवा गए मक्सी रोड निवासी युवक का बिना रेलवे ट्रेक पर मिला शव,परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
शहर का एक युवक अपनी महिला मित्र का जन्मदिन मनाने रीवा गया था। तीन दिन बाद गुरुवार को युवक की बीना में लाश मिलने की खबर परिजनों को मिली है। घटना कैलाश एंपायर मक्सी रोड निवासी अरमान पिता स्व. राकेश पंवार (21) के साथ हुई है। अरमान की सोशल मीडिया पर रीवा की किसी युवती से दोस्ती हुई थी। अरमान के छोटे भाई आर्यन ने बताया कि अरमान ने लडक़ी के जन्मदिन में शामिल होने