सदर: नगर निगम और रेलवे-रक्षा विभाग के बीच 227.5 बीघा भूमि विनिमय को मिली मंजूरी
वाराणसी। शहर के विकास, ट्रैफिक प्रबंधन और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने रेलवे और रक्षा संपदा विभाग के साथ 227.5 बीघा (57.6 हेक्टेयर) भूमि के आदान-प्रदान का निर्णय लिया है। कार्यकारिणी और सदन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।