मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस की शुरुआत, राकेश बने पहले रोगी
मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में डाइलेसिस की सुविधा शुरु हो चुकी है इस दौरान उद्घाटन के बाद डाइलेसिस के पहले रोगी राकेश सिंह बने । उस दौरान मौके पर पहुंची जिला परिषद मीना अरुण ने गुरुवार की दोपहर दो बजे बताया कि किडनी बिमारी के रोगियों के लिए मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में डाइलेसिस की सुविधा हो गयी जहां एक बार में तीन रोगी निःशुल्क ईलाज करवा सकते हैं।