कौंच: जमरोही कला गांव में बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, लगातार बारिश के चलते हुआ हादसा, परिवार बाल-बाल बचा
Konch, Jalaun | Jul 11, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम जमरोही कला में शुक्रवार देर रात 11:30 बजे भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान कच्चा और खपरैल का बना हुआ था, जो बारिश के पानी से कमजोर होकर गिर गया। ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों की सूझबूझ से घर में सो रहे लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।