रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगज कोतवाली में कांग्रेसियों ने भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर
राबर्टसगज कोतवाली पहुंच कर रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेसियों ने भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दिया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के राहुल गांधी का पोस्टर बनाकर जिस तरह से उनका अपमान किया यह बहुत गलत है उन्होंने कहा की मुकदमा दर्ज होना चाहिए अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा