कासगंज: मल्लाह नगर गांव में आजाद समाज पार्टी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
विकासखंड सोरों क्षेत्र के मल्लाह में गांव में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में आजाद समाज पार्टी ने गांव के कई लोगों को आजाद समाज पार्टी से जोड़ने का काम किया। और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को उनकी हर समस्या में आजाद समाज पार्टी उनके साथ खड़ी है, ये विश्वास भी दिलाया।