कासगंज: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट में CDO ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तृतीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। संचारी के अंतर्गत दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आशा घर घर जाकर दस्तक देंगे और संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर निर्देश दिए गए।