कासगंज: श्री गणेश इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, 250 शिक्षकों ने किया प्रतिभाग
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण बढ़ाने के लिए बेसिक के विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन श्रीगणेश इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें बेसिक के 250 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस योजना में चयनित होने पर बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये दिए जाते हैं।