कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में युवक की बाइक हुई चोरी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला किया दर्ज
सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगरिया के रहने वाले पीयूष कुमार पुत्र महावीर ने सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बाजार में सब्जी खरीद रहा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 87 L 3518 बाजार में खड़ी कर दी। जब वह वापस लौटा तो देखा वहां उसकी बाइक नहीं थी। जिसे चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।