खेकड़ा: मेरठ निवासी 2 आरोपियों को रमाला पुलिस ने किया गिरफ्तार, नोएडा से चोरी के 2 ईसीएस, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Khekada, Bagpat | Jun 17, 2026 थाना रमाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नोएडा से चोरी 2 ईसीएम व एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रमाला पर मुक़दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मुजम्मिल पुत्र शकील व इनाम पुत्र इमरान निवासी लोहियानगर मेरठ हैं।