मिहींपुरवा: मोतीपुर बिछिया मार्ग पर बनेंगी पटरियां, कम होंगे हादसे- डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिवकुमार ने दी जानकारी
मिहिपुरवा तहसील क्षेत्र के मोतीपुर वन बैरियर से बिछिया मार्ग जो पक्की सड़क बनी हैं। हाल ही में मरम्मत कार्य भी करवाया गया हैं। लेकिन सड़क के दोंनो किनारे पटरियां टूट गयी हैं जिससे आये दिन हादसे होते रहते हैं। डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिवकुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी हैं जल्द ही कार्य शुरू होगा। सड़क किनारे पटरियां बनने से हादसे कम होंगे।