नरवल: परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया
महाराजपुर के तिवारीपुर गांव से नाराज होकर घर से निकली 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6:00 बजे बताया गांव निवासी 19 वर्षीय कल्पना 1 अप्रैल 2026 को किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी। थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।