बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आगरा से किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
बल्देवगढ़ पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके साथ गुखरई निवासी मिथुन रजक पुत्र प्यारेलाल रजक ने जबरन दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया।