बल्देवगढ़: टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग दुर्गानगर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 85 वर्षीय वृद्धा व चालक हुआ घायल, जिला चिकित्सालय रेफर
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग दुर्गानगर की पास सड़क हादसे में बाइक सवार 85 वर्षीय वृद्धा सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें 108 वाहन के माध्यम से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।घायलों में मनोहर सेन पुत्र बिहारी सेन उम्र 40 वर्ष निवासी लखेरी एवं बाइक सवार नन्हीबाई सेन पत्नी बिहारी सेन उम्र 85 वर्ष निवासी लखेरी के बताए गए।