बल्देवगढ़: इमलिया टपरियन गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक किसान के खेत में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
बल्देवगढ़ विकासखंड अंतर्गत इमलिया टपरियन गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक किसान के खेत में आग लग गई।जिसकी सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी गई।जहां पर फायर ब्रिगेड चालक कैलाश चढ़ार ने बताया कि इमलिया टपरियन गांव में हरि लोधी पुत्र जगत लोधी के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई।फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।