बल्देवगढ़: दुर्गानगर के पास सड़क हादसे में घायल हुई 85 वर्षीय वृद्धा की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान हुई मौत
दुर्गानगर के पास सड़क हादसे में घायल हुई 85 वर्षीय वृद्धा की टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।कल शनिवार दोपहर 2:00 बजे दुर्गानगर के पास सड़क हादसे में मृतिका नन्हीबाई सेन पत्नी बिहारी सेन निवासी ग्राम लखेरी जो कि गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसे बल्देवगढ़ CHC से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।