बक्सर: सदर अस्पताल में युवाशक्ति संस्थान ने सौंपे 5 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी सुविधा
Buxar, Buxar | Apr 10, 2026 सदर अस्पताल लगातार सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। सरकारी व्यवस्था से राहत मिलने में लगने वाले लंबे समय को देखते हुए समाजसेवियों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में युवा नेता एवं समाजसेवी आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी सिंह के नेतृत्व में युवाशक्ति सेवा संस्थान ने सदर अस्पताल को पांच व्हील चेयर उपलब्ध कराए। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को सौंपा गया।