बांका: आर्ट ऑफ गिविंग कार्यक्रम के तहत बांका के खिलाड़ियों को वॉलीबॉल और नेट दिया गया
Banka, Banka | May 17, 2026 जिला खेल भवन में रविवार की दोपहर 12 बजे आर्ट ऑफ गिविंग की 13वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। किट यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के जन्मदिन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग डे मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह अधीक्षक शारीरिक शिक्षा बांका सत्येंद्र त्रिपाठी थे।