कोंच: इसमाइलपुर-प्रधाना लिंक पथ हसनपुर-बरई बदहाल, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई, टेंडर स्वीकृत
Konch, Gaya | Jun 1, 2026 प्रखंड के इसमाइलपुर-प्रधाना मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले हसनपुर-बरई लिंक पथ की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग प्रशासन और संबंधित विभाग से की। ग्रामीण राम विलास यादव, दीपक कुमार, अवधेश यादव आदि मौजूद थे।