गुमला: पड़हा जतरा में जुटे पारंपरिक स्वशासन के अगुवा, संस्कृति संरक्षण पर ज़ोर
Gumla, Gumla | May 3, 2026 करौंदी रथ बगीचा में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था पड़हा व्यवस्था के तहत पड़हा जतरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांवों के महतो बैगा पहान पाइन भरवा पुजार बेल देवान कोटवार सहित विभिन्न गांवों के खोड़हा दल अतखा पड़हा डांडा पड़हा मूली पड़हा के पदाधिकारी तथा धार्मिक-सामाजिक-राजनीतिक अगुवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।