भोगांव: भोगांव क्षेत्र में सहज डेयरी के सुपरवाइजर के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
भोगांव क्षेत्र के मोटा रेलवे क्रॉसिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर बुरी तरह पीट रहे हैं। मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी हुई है, लेकिन कोई बीच-बचाव करने आगे नहीं आ रहा। बताया जा रहा है कि पिटने वाला व्यक्ति सहज डेयरी का सुपरवाइजर है और मूल रूप से इटावा जिले का रहने वाला है।