नवाबगंज: बाराबंकी में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या पर वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे का दिया समय
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अधिवक्ता मो. सुएब किदवाई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे के भीतर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का समय दिया है। जानकारी के अनुसार,सुएब किदवाई अपनी बलेनो कार से कहीं जा रहे थे।