छातापुर में युवक की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव; गले में लिपटा था गमछा.
छातापुर थाना क्षेत्र में युवक की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत की ओर जा रहे मजदूरों ने युवक का शव देखा। मृतक के गले में गमछा लिपटा मिला, जबकि मौके से शर्ट और चप्पल भी बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
#Chhatapur #Supaul #SupaulNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #MurderNews #ChhatapurNews #BiharBreakingNews
Saraigarh Bhaptiyahi, Supaul | Oct 6, 2026