लोहरदगा: लोहरदगा ने मनाया 43वां स्थापना दिवस, विकास योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक, ₹81 करोड़ से अधिक की संपत्ति वितरित
लोहरदगा जिला का 43वां स्थापना दिवस रविवार को समाहरणालय मैदान में हर्षोल्लास और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव तथा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले की सांस्कृतिक विरासत, विकास