कुटुंबा: प्लस टू उच्च विद्यालय कुटुंबा से दो कंप्यूटर सेट की चोरी, एफआईआर दर्ज
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित प्राचीन गढ़ कुटुंबा के हाई स्कूल से दो कंप्यूटर सेट गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिशोर ने इस संबंध में कुटुंबा थाना को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है।